बड़सर (हमीरपुर)। उपरोजगार कार्यालय बड़सर में 26 अप्रैल को ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी कंपनी गगरेट विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन कर रही हैं। उपरोजगार कार्यालय प्रभारी बड़सर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ल्युमिनस कंपनी ने 40 पदों के लिए कार्यालय में 26 अप्रैल को साक्षात्कार रखे गए हैं। इसमें अभ्यर्थी दसवीं, बारहवीं और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर होने चाहिए। इसमें जिला के सभी क्षेत्रों से अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष रखी गई है। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए वेतन 5600 से 8200 के साथ 1000 रुपये बोनस तय किया गया है। अभ्यर्थी उपरोक्त पदों के लिए 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे बड़सर उपरोजगार कार्यालय में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।