हमीरपुर।
पूर्व सैनिकों के कोटे से अलग-अलग विभागों में भरे जाने वाले पदों के लिए मंगलवार को साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पीजीटी, टीजीटी, जेबीटी, कला अध्यापक, भाषा अध्यापक, जेई इलेक्ट्रिकल, जेई सिविल और वनरक्षक के पदों के लिए साक्षात्कार हुए। विभाग ने इन पदों के लिए पहले दिन 404 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे थे। इनमें से 250 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। इन पदों के लिए 154 अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है।
विभागीय अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज और योग्यता जांच कर आगमी प्रक्रिया के लिए इन्हें सिलेक्ट कर लिया है। अब पैनल बनाकर इनकी मौजूद पदों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी। बुधवार को सैनिक कल्याण विश्राम गृह में ड्राफ्ट्समैन, लिपिक और सर्वेयर के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इसके लिए विभाग ने 400 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे हैं। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि मंगलवार को 250 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। इसके लिए 404 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।