फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी उठाएगा गरीब छात्राओं की पढ़ाई का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। पीएनबी लाडली योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की बेटियों को साक्षर बनाने के लिए बैंक प्रबंधन ने स्कूलों से नाम एकत्रित करना शुरू कर दिए हैं। यह योजना देशभर में शुरू की गई है। प्रदेश के बैंकों में भी इस पर कार्य करना शुरू कर दिया गया है। इससे गरीब परिवारों की बेटियों को साक्षर करने व उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत प्रत्येक पंजाब नेशनल बैंक अपने क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाली दस बीपीएल बेटियों को गोद लेगा। ऐसी लड़कियों का स्कूल द्वारा बैंक द्वारा फार्म भरकर प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक द्वारा सत्यापित होना जरूरी किया गया है।
विज्ञापन

प्रपत्र में छात्रा की पूरा विवरण भरकर और पंजाब नेशनल बैंक में खाता होना भी अनिवार्य किया गया है। बैंक ऐसी बेटियों को बारहवीं कक्षा तक की उच्च शिक्षा के लिए गोद लेकर मुफ्त शिक्षा प्रदान करवाएगा। बैंक प्रत्येक छात्रा को 2500 रुपये की राशि स्कूल के बैग, जूते, वर्दी व किताबों के लिए देगा। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए बैंकों के प्रतिनिधियों ने स्कूलों में जाकर गरीब बेटियों की तलाश करने का कार्य शुरू कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक लदरौर के प्रबंधक यशवंत कुमार का कहना है कि बैंक ने देशभर में पीएनबी लाडली योजना शुरू की है। प्रत्येक बैंक बीपीएल परिवार की दस गरीब लड़कियों को गोद लेकर बारहवीं तक की उच्च शिक्षा दिलाने के लिए गोद लेकर आर्थिक मदद करेगा। इसे लिए स्कूलों से नाम मांगे गए हैं ताकि गरीब बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें