फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सौ मीटर दौड़ में रुद्रांश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब द्वारा बाल स्कूल के मैदान में रविवार को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्लब के दिवंगत सदस्य ब्रिज मोहन बंसल के नाम पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रजनीश गौतम ने किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन स्कूलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल की लड़कों की स्पर्धा में ब्लू स्टार स्कूल विजेता और बाल स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

वहीं लड़कियों में मट्हाणी-1 विजेता और मट्हाणी-2 उपविजेता रही। एक सौ मीटर दौड़ में हिम अकादमी स्कूल के रुद्रांश प्रथम और डीएवी हमीरपुर के सिद्धार्थ द्वितीय रहे। लेमन रेस में सावित्री स्कूल के तारिश प्रथम ओर डीएवी के निखिल द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों की लेमन रेस में ब्लू स्टार स्कूल की ईशिता प्रथम और सैशा द्वितीय रही। लड़कों की जलेबी दौड़ में ब्लू स्टार स्कूल के प्रियांश प्रथम और डीएवी के निखिल द्वितीय रहे। लड़कियों में मट्हाणी स्कूल प्रथम और ब्लू स्टार द्वितीय रहा।
रस्साकशी में बाल स्कूल विजेता और कॉलेज टीम उपविजेता रही। कबड्डी में बाल स्कूल विजेता और मैग्नेट स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, अंडर-15 में गोविंद प्रथम, अंडर-19 लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में संजना प्रथम आर अंडर-15 में सैशा प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने विजेता रहे खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के प्रधान जेएन शर्मा, कबड्डी कोच पूर्ण चंद कटोच, चबूतरा के डीपीई सुरेंद्र ठाकुर चौरी से अशोक, रैल से विजय सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें