फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी चौक से सब्जी मंडी तक रहे वाहन निषेध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मतगणना के कारण जिला मुख्यालय में गांधी चौक से सब्जी मंडी तक वाहनों का प्रवेश 18 दिसंबर को पूरा दिन निषेध रहा। जिला में आने वाले वाहनों की विभिन्न पार्किंग स्थलों में भरमार रही। पार्किंग स्थलों में वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ गई। कई वाहनों चालकों ने अपने वाहन डांग क्वाली, ट्राला यूनियन व पक्का भरो रोड पर सड़क किनारे खड़े किए। बाजार में अपने कामों से आए लोगों को वाहन निषेध होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं मतगणना का परिणाम सुनने के लिए जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लोग व राजनेताओं के समर्थक जिला मुख्यालय पहुंचे। इनमें से अधिकतर समर्थक अपने वाहनों से ही जिला मुख्यालय आए। समर्थकों को गांधी चौक से सब्जी मंडी तक वाहन ले जाने की अनुमति नहीं मिली। इस कारण उन्होंने अपने वाहन पार्किंग स्थलों में खड़े किए। सोमवार को जिला मुख्यालय में वाहनों की भरमार से कई बार जाम भी लगा। लोगों व राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों ने अपने नेता या पार्टी के मतों की संख्या जानने के लिए परेशानी भी झेल ली। कई चेहरे खुशी से ढोल नगाड़ों के साथ तो कई चेहरे मायूस होकर जिला मुख्यालय से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें