हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से कौमी एकता पखवाड़ा के तहत नाइस कंप्यूटर संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवी ज्योति शर्मा ने की। उन्होंने सभी छात्राओं को कौमी एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं को कौमी एकता की परिभाषा भी बताई। उन्होंने कहा कि हमारा समाज तभी तरक्की कर सकता है जब हम सब एक साथ मिलकर, एकजुट होकर समाज के हित के लिए कार्य करेंगे। एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत सरकार हर वर्ष कौमी एकता पखवाड़े का आयोजन कर रही है। यह पखवाड़ा भारत में हर जगह मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को एकजुट और भाईचारे में बांधना है।