फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफण और लढ़वीं में मनाया बाल मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खंड भोरंज वीना कश्यप की अध्यक्षता में उखली पंचायत के फाफण और पट्टा पंचायत के लढ़वीं आंगनबाड़ी केंद्र में बाल मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में सृजनात्मक परिवर्तन लाना महिलाओं का दायित्व है। इसके लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य और पालन-पोषण के लिए माताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि बच्चा स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सराहनीय कार्य करके बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पांच साल की आयु तक के बच्चों को सभी अभिभावक आंगनबाड़ी केंद्र में भेजें। कार्यक्रम में उखली पंचायत के उपप्रधान रमन शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, पृथ्वी चंद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम कुमारी, राज कुमारी, अति देवी, मीना कुमारी, अनीता देवी, बिमला देवी, सुरेश बाला व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें