फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दाखिले 13 से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के लिए रोल ऑन दाखिले 13 नवंबर से शुरू होंगे। कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षाओं के साथ-साथ ही कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्णय लिया है। वर्तमान समय में पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के साथ-साथ ही विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। दाखिला प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। कॉलेज में परीक्षाएं 30 नवंबर तक चलेंगी। छात्र 30 नवंबर के बाद भी अपने समस्त दस्तावेजों सहित कॉलेज में आकर दाखिला ले सकते हैं। वहीं जिला के अन्य महाविद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया परीक्षाएं खत्म होने के बाद शुरू होंगी।
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज में दाखिला फॉर्म जमा करवाने के समय ही छात्रों की फीस राशि भी जमा हो जाएगी। छात्रों को सुविधा प्रदान करने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षाओं के साथ-साथ ही एडमिशन प्रकिया शुरू करने का निर्णय लिया है ताकि छात्रों को परीक्षाओं के बाद दाखिले से संबंधित कोई परेशानी न झेलनी पड़े। कॉलेज प्रबंधन ने प्रत्येक संकाय की एडमिशन कमेटियों का गठन भी कर दिया है। जिनका विवरण छात्रों को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध रहेगा। छात्र अपने संकाय की एडमिशन कमेटी से फॉर्म सत्यापित कर दाखिला ले सकेंगे। उधर, कॉलेज प्रचार्य डॉ. एचस जंवाल का कहना है कि कॉलेज मे दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों के दाखिले 13 नवंबर से शुरू हैं। छात्र परीक्षाओं के साथ-साथ अगले सेमेस्टर में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें