फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 3000 शिक्षकों के पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की लगाई गुहार
विज्ञापन

शिमला में 21 सितंबर को किया जाएगा धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्राथमिक अध्यापक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के 3000, जबकि हमीरपुर जिला में 150 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मंगलवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार से प्राथमिक स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक अध्यापक फेडरेशन के महासचिव कुशल शर्मा कहा कि रिक्त पदों के कारण स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। यदि प्रदेश सरकार की ओर से रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो शिमला में 21 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता को बंद कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के कारण स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में काफी कमी आ रही है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें