फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर 30 महिला खिलाड़ी सम्मानित

Sun, 25 Oct 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर हवन में पूर्णाहुति डालते हुए। स्रोत : जागर
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक और समीरपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाली 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों, पेंशनरों और खिलाड़ियों की मांगों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगें कई वर्षों से लंबित हैं और भाजपा सरकार के कार्यकाल में घोषित आर्थिक लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिले।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चार साल हो चुके हैं, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले कई खिलाड़ियों को उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने टिप्पणी की कि देर आए दुरुस्त आए, कुछ तो दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन और कन्या पूजन भी किया गया। नौ कन्याओं को स्कूल बैग सहित शिक्षा एवं खाद्य सामग्री भेंट की गई।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, सुजानपुर स्थित अनाथ आश्रम के 12 बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित कर उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहित किया गया।
बॉक्स
रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित
समीरपुर रेस्ट हाउस में जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में अनुराग सिंह ठाकुर को तलवार, शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। जन्मदिन के कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी और राजीव सहजल सहित कई भाजपा नेता गांधी चौक और समीरपुर पहुंचे। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर हवन में पूर्णाहुति डालते हुए। स्रोत : जागर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें