फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 30 विद्यार्थी राज्यस्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के 30 विद्यार्थी राज्यस्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थी अब नवंबर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और प्रदेश में चल रहे विभिन्न कार्यों और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय युवा संसद के लिए हुआ है।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जिलास्तरीय युवा संसद का आयोजन 21 अक्तूबर को किया गया। इसमें छह खंडों के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोट के विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि 30 विद्यार्थी राज्यस्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थी अब राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें