फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बहुतकनीकी संस्थान के 30 विद्यार्थी पीलिया की चपेट में, एक आईसीयू में

Thu, 19 Mar 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पीलिया के मामलों पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे अखिल भारती विद्यार्थी पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जल शक्ति विभाग के शुद्ध पानी देने के दावों के बीच अब बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के 30 विद्यार्थियों और पांच फैकल्टी सदस्यों सहित 35 लोग पीलिया की चपेट में आ गए हैं। इनमें से एक विद्यार्थी की सेहत इतनी बिगड़ गई कि उसको इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। अब वह आईसीयू में उपचाराधीन है। पीड़ित छात्र मैकेनिकल ब्रांच के दूसरे सेमेस्टर का छात्र है। 28 फरवरी से वह संस्थान नहीं आया। अब तक 25 विद्यार्थी ऐसे हैं, जो कि पीलिया ग्रस्त होने के बाद घर से संस्थान में नहीं लौटे हैं। जानकारी के मुताबिक बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में पांच मार्च से पीलिया के मामलों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली।
हालांकि चार से पांच मामले रिपोर्ट हुए और इसके बाद स्क्रीनिंग से मरीज छूट गए थे। कुछ विद्यार्थी और फैकल्टी मेंबर घर चले गए थे, जिनकी स्क्रीनिंग नहीं हो सकी। अब तक 35 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 30 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

हॉस्टल में रहने वाली चार लड़कियां और पांच लड़के भी इसमें शामिल हैं। तीन लड़कियों को पीलिया, एक को टायफाइड है। पांच लड़के पीलिया से पीड़ित थे। ये सभी अपने-अपने घर चले गए हैं। संस्थान प्रबंधन ने छह मार्च को जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दी। दोनों ही विभागों ने संस्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने संस्थान के अंदर पानी के चार स्रोतों के सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट संतोषजनक आई है। पीड़ित अधिकतर विद्यार्थी पीजी सहित किराये के कमरे में रहते हैं। इन्होंने बीमार होने के बाद निजी स्तर पर इलाज करवाया। उसके बाद सेहत में सुधार नहीं हुआ तो वह अपने-अपने घर चले गए। अब तक पांच विद्यार्थी रिकवर हो गए हैं और संस्थान में वापस आना शुरू हो गए है।
वहीं, यह चिंता का विषय है कि शुद्ध पानी के दावों के बीच पीलिया फैलने के कारण दब गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें