29 year old youth arrested with chitta in Anu Kalan
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक 28 वर्षीय युवक को 10 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अंकुश शर्मा गांव नघूं डाकघर घलूं तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ सटी ग्राम पंचायत अणु कलां में एक आश्रम के नजदीक चिट्टा के साथ धर दबोचा।
आरोपी युवक पूर्व में कोचिंग सेंटर और कॉल सेंटर में भी काम कर चुका है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकुश हमीरपुर में चिट्टा बेचने आया हुआ है। पुलिस ने एक टीम का गठन कर मंगलवार शाम को अणु कलां की तरफ रवाना किया। पुलिस की टीम ने युवक को यहां एक आश्रम के नजदीक पाया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। जब तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से दो पॉलीथिन की पुड़ियों के अंदर से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे छह अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।