हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर नौ में 28 वर्षीय युवक राजीव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयघात होने की आशंका जताई जा रही है।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन राजीव को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद