बाल स्कूल हमीरपुर में नवोदय विद्यालय में अभिभावकों के साथ प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्
दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा जवाहर नवोदय में पढ़ाई का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को नौ परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए स्कूल की ओर से 3331 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए थे। इनमें से 2732 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 599 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का आयोजन सुबह 11:00 से 1:30 बजे तक हुआ। विद्यार्थी अभिभावकों के साथ एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों में पहुंच गए थे ताकि परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दी। दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। विद्यार्थियों की परीक्षा 11:00 से दोपहर 2:00 बजे पूर्ण हुई।
जवाहर नवोदय विद्यालय और प्रारंभिक शिक्षा की ओर से जिले के छह शिक्षा खंडों में सुजानपुर बाल स्कूल, कन्या स्कूल नादौन, गलोड़, बाल स्कूल हमीरपुर, टौणी देवी, बिझड़ी, बणी, भोरंज और भरेड़ी वरिष्ठ स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के लिए पानी की उचित व्यवस्था की गई ताकि अभिभावकों को भी परेशानी न हो। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि परीक्षा का सफलता पूर्व संचालन किया गया है।
बाक्स:
परीक्षा केंद्र
कुल
उपस्थित
अनुपस्थित
सुजानपुर
338
276
62
कन्या नादौन
362
283
79
गलोड़ 361
301
60
बाल हमीरपुर
391
308
83
टौणी देवी
391
281
110
बिझड़ी 400
372
28
बणी 400
335
65
भोरंज 344
298
46
भरेड़ी 344
278
66
कुल
3331
2732
599