फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 27 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Sun, 06 Apr 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को 27 हजार श्रद्धालुओं ने सिद्धयोगी के दर्शन किए। मंदिर मे हुई चढ़ावे की गणना में कुल 31,00,168 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। बहुमूल्य धातुओं में सोना छह ग्राम 90 मिलीग्राम, चांदी 402 ग्राम 340 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है।
विज्ञापन


एसडीएम बड़सर एवं न्यास अध्यक्ष बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध राजेंद्र गौतम ने कहा कि मंदिर में 27 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें