पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक प्रवासी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस थाना हमीरपुर में बुधवार को सूचना मिली कि गांव खुंबन डाकघर अमरोह में एक प्रवासी ने फंदा लगा लिया है। युवक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र रुपाली निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले किया गया। युवक नरेंद्र्र 26 वर्ष का था और अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।