फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में अंधड़ से उड़ी मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भरेड़ी के साथ लगते इलाके चंदरूही में मंगलवार देर रात अंधड़ से एक ग्रामीण के मकान की छत उड़ गई। इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। मकान मालिक बृजलाल पुत्र छांगा राम ने कहा कि अंधड़ से उसका काफी नुकसान हुआ है। मौसम बिल्कुल साफ था लेकिन एकाएक हवा का दबाव बना जो अंधड़ में तबदील हो गया और करीब 15 से 20 सेकंड तक उसने मकान को अपने आगोश में ले रखा। इस दौरान मकान की दीवारों पर लगाए पिलर भी टूट गए और छत हवा में झूलती हुई मकान से करीब 20 मीटर दूर जा गिरी। कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि पंचायत ने मौके पर जाकर मुआयना कर लिया है। हलका पटवारी चुनाव ड्यूटी के कारण दो दिन बाद रिपोर्ट तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान इस घटना में मकान मालिक को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें