हमीरपुर। जिले में वीरवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 37 लोग संक्रमण को हराकर ठीक हुए हैं। जिले में कुल 102 एक्टिव केस हैं। इनमें से चार डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं, जबकि 98 गृह संगरोध में हैं। वीरवार को 293 लोगों की जांच की गई। इनमें से 26 संक्रमित निकले हैं।
आरटीपीसीआर जांच में 15 सैंपल जांचे गए। इनमें से दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 278 सैंपल जांचे गए। इनमें से 24 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही एक दिन में 37 लोग ठीक हुए हैं। जिले में कुल संक्रमित 23,647 हो गए हैं। कुल संक्रमितों में से 23,214 लोग ठीक हो चुके हैं और 330 ने अपनी जान गंवाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि 26 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। लोग एहतियात बरतें और नियमों का पालन करें।