जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरने आए प्रत्याशी के साथ एसडीएम हमीरपुर के प्रांगण में बैठी पूर्?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर में पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन 2585 उम्मीदवारों ने अपना परचा दाखिल किया। विकास खंड सुजानपुर से शुक्रवार को कुल 236 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। इनमें प्रधान के लिए 34, उपप्रधान के लिए 50, वार्ड सदस्य के लिए 114, पंचायत समिति के लिए 33 और जिला परिषद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई।
विकास खंड हमीरपुर से दूसरे दिन 246 ने नामांकन भरे। इनमें प्रधान के लिए 50, उपप्रधान के लिए 44, वार्ड सदस्य के लिए 114, पंचायत समिति के लिए 34 और जिला परिषद के लिए चार उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किए। विकास खंड बमसन से कुल 559 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया। इनमें प्रधान के लिए 101, उपप्रधान के लिए 133, वार्ड सदस्य के लिए 269 और पंचायत समिति के लिए 56 ने नामांकन भरे।
विकास खंड नादौन में कुल 617 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से प्रधान के 105, उपप्रधान के 138, वार्ड सदस्य के 314, पंचायत समिति के 47 और जिला परिषद के 13 नामांकन भरे गए। विकास खंड भोरंज से 428 नामांकन भरे गए। इनमें प्रधान के 120, उपप्रधान के 95, वार्ड सदस्यों के 151, पंचायत समिति के 57 और जिला परिषद के पांच नामांकन भरे गए। विकास खंड बिझड़ी से कुल 499 ने आवेदन किए। जिनमें प्रधान के 68, उपप्रधान के 126, वार्ड सदस्य के 252 और बीडीसी के 49 नामांकन दाखिल हुए। जिला परिषद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत देवश्वेता बनिक ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि अन्य पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए। उधर, नामांकन का अंतिम दिन दो जनवरी को है।