फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वैशाखी पर ज्वालामुखी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Wed, 15 Apr 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर गर्भ गृह में दर्शन करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही लग गईं श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में वैशाखी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे दिन करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पुण्य लाभ कमरया। तड़के सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु कतारों में लग गए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर पूरा दिन जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन करवाए। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और सफाई की समुचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से माता के दर्शन किए और व्यवस्थाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें