प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में हमीरपुर टीजीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार के दौरान दस्
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को टीजीटी कला के 420 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया में टीजीटी कला के लिए 377 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 250 अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पहुंचकर दस्तावेजों का मूल्यांकन करवाया।साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई लेकिन शहर में बिजली कट के चलते साक्षात्कार प्रक्रिया बाधित हुई।
इससे कम ही अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में पहुंचे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिले के सभी रोजगार कार्यालयों की ओर से प्रस्तुत नामों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए थे। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी। शिक्षा निदेशालय से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी होगी।