फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित-सम्मानित किया

Fri, 10 Apr 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी/हमीरपुर। जिलेभर में वीरवार को जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना थीम पर पोषण पखवाड़ा शुरू हुआ। खंड स्तर पर टौणी देवी माता मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास के तहत सीडीपीओ टौणीदेवी ने किया। इसमें 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रशिक्षण व उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान के तहत निर्धारित थीमों पर कार्य करने, समुदाय को जागरूक करने और किशोरियों, गर्भवती मां के साथ कुपोषित बच्चों के लिए विशेष तौर पर अभियान चलाने के बारे में जागरूक किया। प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जागरूकता रैली निकाली। लोगों को पोषण अभियान के प्रति जागरूक किया।
उधर, हमीरपुर ब्लॉक के 183 आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर ने ऑनलाइन पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें कार्यकर्ताओं को निर्धारित थीम पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन (गर्भावस्था से लेकर बच्चों के दो वर्ष तक) पोषण के मॉडल पर काम करने और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सुजानपुर ब्लॉक में नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ में बच्चों को दादी-नानी की कहानियां सुनाई गईं। इसी प्रकार नादौन, बड़सर और भोरंज में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें