फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में 25 हजार ने नवाया शीश

Mon, 18 May 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में भले ही चैत्र मास मेलों को समाप्त हुए एक माह का समय बीत गया है। इसके बाद भी बालयोगी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ाें के अनुसार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ मंदिर के दरबार में करीब 33.24 लाख रुपये चढ़ावा चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के रूप में करीब 19.72 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि बकरों की नीलामी से करीब 3.47 लाख रुपये की आय हुई।
इसके अतिरिक्त दान राशि के रूप में करीब 10 लाख रुपये प्राप्त हुए। धातु के रूप में 1 ग्राम 580 मिलीग्राम सोना और 131 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई है। वहीं विदेशी मुद्रा में 80 इंग्लैंड पाउंड, 16 अमेरिकी डॉलर, 20 यूरो, 25 कनाडाई डॉलर और एक कतर रियाल भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के चलते मंदिर में लगातार चढ़ावे में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें