फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 25 हजार भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाल योगी के दर्शन किए। मंदिर में चढ़ावे की गणना में 20,55,535 चढ़ावा चढ़ा। चार अप्रैल तक मंदिर में 5,62,35,117 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। बहुमूल्य धातुओं में चांदी 75 ग्राम 330 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं विदेशी मुद्रा में इंग्लैंड के 130 पाउंड, यूएसए के 171 डॉलर, 285 यूरो, कनाडा के 40 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 70 डॉलर, यूएई दिरहाम 20 प्राप्त हुए। एसडीएम बड़सर एवं न्यास अध्यक्ष बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध राजेंद्र गौतम ने कहा कि मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें