फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नेटबाल के लिए हमीरपुर के 25 और ऊना के 50 खिलाड़ियों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल के आधार पर किया जा रहा है पंजीकरण, 30 अप्रैल तक जारी रहेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश नेटबाल खेल संघ के माध्यम से खेल नियमों के तहत खिलाड़ियों के पंजीकरण का कार्य जारी है। खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर पंजीकरण किया जा रहा है ताकि जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि रविवार को हमीरपुर और ऊना जिले में खिलाड़ियों का पंजीकरण ट्रायल के आधार पर किया गया है। हमीरपुर जिले के 25 और ऊना जिला से 50 लड़के और लड़कियों ने नेटबाल खेल के लिए पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण टीम के अध्यक्ष राकेश कुमार व सदस्य मनीष कुमार ने खिलाड़ियों का उनकी प्रतिभा को देखते हुए चयन किया है। हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ फेडरेशन के आदेशों का पालन करके हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जा रहा है। यह कार्य 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। अभी तक 190 खिलाड़ियों के पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें