फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 25 लाख का पार्किंग स्थल ट्रक-ट्रालों से भरा, आम लोगों के वाहनों को ठिकाना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाई है। भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से पार्किंग स्थल को खाली करवाने के लिए कवायद शुरू की गई थी लेकिन छह माह के बाद भी पार्किंग स्थल का मामला हल नहीं हो पाया है। शहर में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने में नगर परिषद नाकाम रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 15 वर्ष पूर्व सांसद रहते नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर दो में पार्किंग स्थल बनाने के लिए 25 लाख रुपये बजट स्वीकृत किया था। यहां पर पार्किंग स्थल का निर्माण तो किया गया लेकिन वाहनों को खड़ा करने की सुविधा आज तक नहीं मिल पाई। बरसों बीत जाने के बाद भी पार्किंग स्थल का मुद्दा हल नहीं हो पाया है। हालांकि प्रशासन और नगर परिषद सुजानपुर के जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में इस स्थान को पार्किंग स्थल के उपयोग को लेकर मुहिम छेड़ी गई थी लेकिन कुछेक समय बाद प्रशासन, अधिकारियों की अनदेखी के चलते पार्किंग स्थल की हालत पूर्व की भांति ही रह गई है। वर्तमान में इस पार्किंग स्थल पर ट्रकों और बड़े वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है अन्य वाहन चालकों को वाहन पार्क करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में आने वाले लोगों को मजबूरन सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने पड़ते हैं। जिससे कई बाहर शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार तो पुलिस चालान की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि इस मुद्दे को नगर परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें