फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में 241 सीटें रिक्त कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 07 Aug 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बड़ा (हमीरपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रैल, हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में 241 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के अनुसार ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया आठ से 10 अगस्त तक चलेगी। 11 अगस्त को मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जबकि रिक्त सीटों के लिए 12 से 14 अगस्त तक काउंसलिंग आयोजित होगी।
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेजों की फोटोकॉपी और फोटो पहचान पत्र के साथ संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। सीट आवंटित होने पर निर्धारित शुल्क और अन्य देय राशि उसी समय जमा करनी होगी।
विज्ञापन

आईटीआई रैल में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, आईओटीटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन-स्मार्ट सिटी), मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, प्लंबर, सीविंग टेक्नोलॉजी, एसओटी (सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीक्स), स्टेनो हिंदी, टीपीईएस (टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम), वेल्डर और नेचुरल फार्मिंग ट्रेडों में कुल 241 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें