बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत संस्थान
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को 24 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर परिसर में सुबह सवेरे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में विराजमान बालयोगी के दर्शन किए। शुक्रवार को मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 30,02,608 रुपये प्राप्त हुए। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि मंदिर में 24 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास क ओर से सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं।