फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ओवरटेक करते बाइक टिपर से टकराई, 23 वर्षीय युवक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत झनियारी में सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सासन निवासी विक्की के रूप में हुई है। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विक्की बाइक पर सवार होकर जा रहा था। ओवरटेक करते समय वह अचानक टिपर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विक्की झनियारी में अपने बड़े भाई सुनील के साथ मोबाइल की दुकान चलाता था। उसके पिता विजय कुमार दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। विक्की की एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी बलवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें