फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 22 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Mon, 27 Apr 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए  जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। मंदिर में 22 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन

चैत्र मेलों के बाद भी शनिवार और रविवार को देश-विदेश से आने वाले भक्तों की भीड़ लगातार जारी है। मंदिर परिसर में बनी सरायें और होटल शनिवार से ही बुक हो रहे हैं और रविवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें बाबा की गुफा के दर्शन के लिए लगने लगीं।

मंदिर न्यास की ओर से शनिवार और रविवार को 24 घंटे दरबार को खुला रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में श्रद्धालु दिनभर भजन-कीर्तन कर बाबा बालक नाथ का गुणगान करते रहे, जिसके चलते परिसर जयकारों से गूंजता रहा। शाहतलाई से श्रद्धालुओं के जत्थे पैदल मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। न्यास की ओर से मंदिर में लंगर के साथ ठंडे पानी और पंखों की भी उचित व्यवस्था की गई है।
देर रात आरती तक मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करते रहे। वर्तमान में शादियों का सीजन चला हुआ है। ऐसे में नवविवाहित दंपती सुखी जीवन के लिए मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

कोट

मंदिर में रविवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए  जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें