फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 22 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन

Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दिनभर कतारों में लगकर नवाया शीश, मंदिर में 19,55,086 रुपये का चढ़ा चढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर में शनिवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दर्शन किए।
दिनभर श्रद्धालुओं की ओर से कतारों में लगकर पवित्र गुफा के दर्शन किए गए। वहीं, श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की राशि भी दान की जा रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि शनिवार के दिन मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 12,95,000 रुपये चढ़ावे के रूप में और 6,60,086 दान के रूप में रुपए कुल 19,55,086 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। वहीं, बहुमूल्य धातुओं मे सोना 03 ग्राम 100 मिलीग्राम, चांदी 52 ग्राम 900 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा यूएसए के 33 डॉलर, कनाडा के 105 डॉलर, यूएई दिहराम 10, मलेशिया के दो डॉलर विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं की ओर से आठ बकरे बाबा को अर्पित किए गए, जिनकी न्यास द्वारा खुली बोली लगाकर 20,600 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए।
विज्ञापन

कोट
मंदिर में 22 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
-राजेंद्र गौतम, एसडीम, न्यास अध्यक्ष, बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें