फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस होने पर आरोपी पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। चेक बाउंस होने पर अदालत ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश नादौन पुलिस को दिए हैं। आरोपी ने एक स्थानीय दुकानदार से 95,000 रुपये मूल्य की एक एलईडी खरीदी थी। जिसके लिए आरोपी ने इसी राशि का एक चेक दिया था। दुकानदार द्वारा जब बैंक में चेक लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। दुकानदार ने आरोपी को बार-बार फोन कर पैसे देने की गुहार लगाई। लेकिन जब उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो दुकानदार ने अदालत के समक्ष इस बारे गुहार लगाई। अदालत द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए। परंतु वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने पुलिस को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी भोरंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें