फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गा कैथल ने जीती ललयार छिंज मेले की बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पंजोत के ललयार गांव में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें ललयार निवासी संतोष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल में जूनियर, सीनियर और प्रदेश के युवाओं की तीन तरह की कुश्तियां आयोजित की गई। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला बग्गा कैथल और भिंदा के बीच हुआ और इसमें बग्गा विजेता रहा। इसमें विजेता पहलवान को 11000 रुपये व गुर्ज और उपविजेता पहलवान को 9000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं छोटी माली का मुकाबला सन्नी खन्ना और साहिल कैथल के बीच हुआ। इसमें सन्नी विजेता रहा। विजेता पहलवान को 7100 रुपये और उपविजेता को 6100 रुपये भेंट किए। जूनियर माली का फाइनल मुकाबला हैपी हमीरपुर और अंकुश भोरंज के बीच हुआ। इसमें हैपी विजेता रहा। इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रधान हरवंश लाल शर्मा, अमीं चंद, डॉ. अमृत लाल, रत्तन चंद, रमेश चंद, जगजीत पप्पी, मदन लाल, चंद्रशेखर और मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें