फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन खड़े करने से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सड़क किनारे निजी वाहनों के खड़े रहने से यातायात बाधित हो रहा है। पक्का भरो में करीब दो एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों के खड़े रहने से नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। पक्का भरो में सिविल सप्लाई के गोदाम के बाहर से लेकर आयकर विभाग के कार्यालय तक नेशनल हाईवे पर आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। कुछ लोगों ने मोटर मेकेनिक की दुकानों के बाहर सड़क को स्थायी पार्किंग बना रखा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बस स्टैंड से विभिन्न रूटों के लिए रवाना होने वाली निजी बसें भी करीब आधा किलोमीटर तक जगह-जगह सवारियों को बसों में बिठाते रहते हैं। इन निजी बसों की स्पीड 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहती है, जिस कारण बसों के पीछे लंबा जाम लग रहा है। सोमवार को भी हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर नादौन की तरफ जाने वाली दो बसों के कारण जाम की समस्या से लोगों को दोचार होना पड़ा। जबकि रविवार शाम को पक्का भरो में बीस मिनट तक लंबा जाम लग गया। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। लोगों मुकेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, ओम प्रकाश, रोशन लाल, सुनील कुमार और विवेक पठानिया ने कहा कि प्रशासन को पक्का भरो में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही निजी बसों के चालकों को भी सख्त निर्देश देने चाहिए।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल ने कहा कि समस्या ध्यान में है, इस बारे में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें