फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से टूटा ऐतिहासिक चबूतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड-6 में स्थित ऐतिहासिक चबूतरे को किसी वाहन चालक ने वाहन से टक्कर मारकर तोड़ दिया है। यह घटना कब हुई इसका पता किसी को नहीं है लेकिन, जिस तरह से चबूतरा एक तरफ से टूटा हुआ है उसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी वाहन से तोड़ा गया है। यह ऐतिहासिक चबूतरा करीब 100 साल पुराना है। मंगलवार को इस चबूतरे के पास बने शिव मंदिर में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से गुहार लगाई है कि इस चबूतरे को सही करवाया जाए ताकि, लोगों को इस पर बैठने की सुविधा मिल सके। सुजानपुर शहर के सभी वार्डों में पुराने समय के चबूतरे बने हुए हैं। जिनका जीर्णोद्धार नगर परिषद ने किया था। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कहा कि एक माह के बाद चबूतरा नए सिरे से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें