नादौन (हमीरपुर)। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को बटराण में 15 लाख रुपये की सांसद निधि से निर्मित पंचायत घर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बटराण पंचायत में अभी तक 11.50 लाख रुपये खर्च कर विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने आदर्श पंचायत घर बनाने पर बल दिया। हिमाचल प्रदेश और कामगार बोर्ड के सौजन्य से मनरेगा में कार्यरत महिला मंडल और अन्य महिलाओं को 26 साइकिलें और 21 सोलर लैंप वितरित किए गए।
उन्होंने बटराण में एक जिम बनाने की घोषणा भी की। बढ़ेड़ा में 15 लाख की लागत से निर्मित पंचायत घर का उद्घाटन भी किया। अनुराग ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित बास्केटबाल ग्राउंड तथा बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया। उन्होंने 25 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी, बीडीसी अध्यक्ष विनोद पठानिया, बीडीसी सदस्य कल्याणी पटयाल, ग्राम पंचायत प्रधान अंजू देवी, उपप्रधान अशोक कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. नरेश, बीना कपिल, मंडल महामंत्री हरदयाल, महिला मोर्चा महामंत्री अनीता गर्ग, कवि शिवा कौशल, प्रधान सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य राकेश चंद्र, प्रधान सुषमा धीमान तथा उपप्रधान राजेश तथा कर्नल धर्म सिंह सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।