फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटाहणी स्कूल में वार्षिक समारोह की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षा तथा अन्य स्कूली गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस स्कूल के बच्चों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दस जमा दो कक्षा की छात्रा मनीषा कुमारी का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना स्कूल तथा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, राजेश गौतम महासचिव, सुमन कपिल महिला मोर्चा अध्यक्ष, रघुबीर सिंह बूथ अध्यक्ष, एसएमसी प्रधान पंकज भारद्वाज के अतिरिक्त रेणु शर्मा, उत्तम ठाकुर, डॉ. रूप चंद, रत्न चंद शर्मा, फिल्लूदीन तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें