फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आर्मी अफसर ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते धिरड़ गांव के भारतीय सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त एक वृद्ध ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नसीब सिंह (75) पुत्र प्रभ दयाल गांव धिरड़ डाकघर नगरोटा गाजियां तह भोरंज जिला हमीरपुर सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त था। मंगलवार को उसने अपने घर में जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें