जाहू (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवाड़ में शनिवार को एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए मटका फोड़, चम्मच रेस, लेमन, कुर्सी रेस आदि प्रतियोगिता करवाई गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की पलक प्रथम रही। जबकि आस्था, अंशिता, पंकज कुमार, मनीश कुमार, वरुण, रफीक मुहम्मद, विशाल, संजना वर्मा, पलक, इकरा ने भी भाग लिया। म्यूजिक कुर्सी प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों को पांच ग्रुपों में बांटा गया। ए ग्रुप में संजना वर्मा प्रथम, बी ग्रुप में वंशिका सातवीं कक्षा से प्रथम, सी ग्रुप में सातवीं की इकरा प्रथम, डी ग्रुप में छठी कक्षा की आंचल प्रथम, ई ग्रुप में छठी कक्षा की नंदिता कौंडल प्रथम रही।
इसी तरह पांचों ग्रुपों की प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की इकरा प्रथम, आठवीं की संजना वर्मा द्वितीय, सातवीं की वंशिका तीसरे और छठी की नंदिता कौंडल चौथे स्थान पर रहीं। लेमन रेस प्रतियोगिता में आठवीं का आशीष खान प्रथम, सातवीं की पलक द्वितीय, छठी की वंशिका तीसरे और सातवीं का वरुण चौथे स्थान पर रहा। बैग रेस में आठवीं का पंकज कुमार प्रथम, सातवीं का विशाल द्वितीय और छठी कक्षा का रफीक मुहम्मद तीसरे स्थान पर रहा। मुख्याध्यापक पवन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन करना भी जरूरी है। सरकार और विभाग ने इस उद्देश्य के लिये बैग फ्री डे घोषित किया है। इस दौरान स्कूल के टीजीटी पवन रांगड़ा, शिल्पा, शकुंतला, नरेश कुमारी व अन्य उपस्थित रहे।