फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा : मंत्री अनिल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में तीसरा जनमंच कार्यक्रम उपमंडल भोरंज के भरेड़ी कस्बे में आयोजित किया गया। इसमें ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जनमंच कार्यक्रम में भोरंज और बमसन की 11 पंचायतों की 108 समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 15 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जबकि, अन्य समस्याओं के दस दिन के भीतर हल करने के दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर 105 इंतकाल और 70 विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। जनमंच में भोरंज की पपलाह, कक्कड़, धमरोल, लुद्दर, महादेव, हणोग, धनेड़, अमरोह, करसाड़, जाहू, भोरंज, टिक्करी मिन्हासां और बमसन की बधानी, बजड़ोह, चंबोह, कंज्याण, कोट लंगासा पंचायतों के लोगों ने अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान व प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में नए कार्यक्रमों तथा योजनाओं को प्रभावपूर्ण तरीके से कार्यान्वित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। जनमंच कार्यक्रम में जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित बनाया गया है। जन मंच कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को ई-समाधान के अंतर्गत अपलोड किया जाएगा और दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम आम जनमानस के लिए वरदान है। इससे पहले विधायक कमलेश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा जनमंच कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान बताया। इस दौरान बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल धीमान, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, मंडलाध्यक्ष जैमल, महामंत्री राकेश ठाकुर, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा, एडीसी रत्न गौतम, एएसपी बलबीर ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें