फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक का तबादला न रोका तो बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय माध्यमिक पाठशाला दंदवी में महिला विज्ञान अध्यापक के तबादले का स्कूल प्रबंधन समिति ने विरोध किया है। विरोधस्वरूप बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति समेत गांव के लोग उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुुंच गए। एसएमसी प्रधान सुनीता देवी, सुमना देवी, वीना देवी, सुनीता कुमारी, ममता देवी, बीना कुमारी, लता देवी, निर्मला कुमारी, सुमना कुमारी और सानिया ठाकुर ने कहा कि दंदवी स्कूल में महज तीन ही अध्यापक हैं।
विज्ञापन

बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि नया सत्र शुरू होने से पहले स्कूल के अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने इलाके में लोगों के घर-घर पहुंच कर बच्चों का दाखिला दंदवी स्कूल में करवाने की प्रार्थना की थी। उन्हें बताया गया था कि दंदवी मिडल स्कूल में इंग्लिश मीडियम शुरू हो रहा है। स्कूल के अध्यापकों और एसएमसी के सदस्यों के कहने पर उन्होंने इंग्लिश मीडियम निजी स्कूलों में पढ़ने वाले अपने बच्चों को निकाल कर दंदवी स्कूल में दाखिला करवाया। लेकिन, अब बीच सत्र में महिला शिक्षक का यहां से तबादला कर दिया गया। जिसे अभिभावक और एसएमसी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने उपायुक्त को चेताते हुए कहा कि अगर बरसात की छुट्टियां खत्म होने से पहले अध्यापक का तबादला रद्द न किया गया तो वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। इसके साथ ही आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी। उधर, उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि इस मामले को शिक्षा उपनिदेशक को भेज दिया गया है। मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा है, विभाग के अधिकारी ही उचित कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें