हमीरपुर। जिला प्रारंभिक क्रीड़ा संघ हमीरपुर अंडर-14 की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर देशराज भरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जंदडू स्कूल प्रधानाचार्य ओंकार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गलोड़ स्कूल प्रधानाचार्य मदन बन्याल, मनोह स्कूल प्रधानाचार्य अशोक सोनी और कुठेड़ा स्कूल पीईटी कमलेश कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। जलाड़ी स्कूल प्रधानाचार्य रेणु कौशल और अमरोह स्कूल प्रधानाचार्य नीना शर्मा को लेखा परीक्षक चुना गया। इसके उपरांत बैठक में खेल प्रभारी मस्तराम बडयाल ने पिछले साल की अंडर-14 खेल गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके साथ उन्होंने पिछले वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा भी संघ कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस वर्ष दो नए खेल शतरंज व जूडो भी अन्य खेलों के साथ शामिल किए गए। इनमें शतरंज खेल खंड स्तर पर लड़के व लड़कियों, जूडो खेल जिला स्तर पर लड़कों और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी ने वर्ष 2018-19 का अंडर-14 स्तर की खेलों का कैलेंडर भी जारी किया गया।