फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ग्राम उद्योग आयोग 32 नए उद्योग खोलने के लिए देगा सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खादी ग्राम उद्योग आयोग इस वर्ष 32 नए उद्योग खोलने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगा। आयोग ने इस बार लाभार्थियों को 65 लाख रुपये की सब्सिडी देने का लक्ष्य रखा है। आयोग उद्योग खोलने के लिए महिलाओं, अनुसूचित जाति और दिव्यांगों के लिए 35 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 25 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगा। लाभार्थियों को यह सब्सिडी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

बेरोजगार युवा उद्योग खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। विभाग उद्योग स्थापित करने के लिए लाभार्थियों का पूरा सहयोग कर रहा है। इस संबंध में जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी का कहना है कि इस वर्ष खादी ग्राम उद्योग आयोग 32 नए उद्योग खोलने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों को 65 लाख रुपये की सब्सिडी उद्योग खोलने के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें