फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलौत और सठवीं जंगल जलकर हुए राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। वन रेंज बिझड़ी के अंतर्गत पड़ती सठवीं बीट के साथ लगते खलौत और सठवीं जंगल में मंगलवार को आग लगने से जंगल का कई हेक्टेयर हिस्सा जल गया है। इस आग में कई चीड़ के पेड़ जलकर राख हो गए। इसके साथ कई जंगली जानवरों के आशियाने भी आग की भेंट चढ़ गए। पिछले एक महीने में बिझड़ी रेंज के अंतर्गत पड़ते लगभग आधा दर्जन जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। इन जंगलों में बिझड़ी रेंज के खलौत, सठवीं, सोहारी, बिझड़ी, बाड़ा आदि जंगल जलकर राख हो चुके हैं। इन आगजनी की घटनाओं से लाखों रुपये की वन संपदा स्वाह हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगने की सूचना विभाग के कर्मचारियों को दी, लेकिन देर शाम तक भी कोई अधिकारी और कर्मचारी जंगल में आग बुझाने को नहीं पहुंचा। जंगल पूरी तरह जल कर राख हो गया। जंगलों में आग लगने से वन संपदा के साथ-साथ जगली जानवर भी स्वाह हो जा रहे हैं। वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ प्रीति भंडारी का कहना है कि इस बारे उन्हें अभी कोई सूचना नहीं मिली है। फिर भी अगर ऐसा है तो कर्मचारियों को वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें