टौणी देवी(हमीरपुर)। टौणी देवी अस्पताल में एचआईवी रैपिड टेस्ट ट्रेनिंग का आयोजन सोमवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार और लैब तकनीशियन विनोद कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि अब गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच उपस्वास्थ्य केंद्रों में भी हो जाएगी।
इससे पूर्व केवल आईसीटीसी केंद्रों में ही एचआईवी की जांच होती थी, लेकिन अब रैपिड टेस्ट ट्रेनिंग मिलने के बाद ब्लॉक के उपस्वास्थ्य केंद्रों में भी गर्भवती महिलाओं के एचआईवी टेस्ट हो जाएंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपना एचआईवी टेस्ट करवाया और लैब में रैपिड टेस्ट करना सीखा। इस ट्रेनिंग में खंड के महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।