फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी सीबीएसई जेईई मेन्स की प्रेवश परीक्षा

विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी स्कूल आठ अप्रैल को सीबीएसई जेईई मेन्स प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। प्रधानाचार्य और सिटी समन्वयक पीसी वर्मा ने कहा कि जिले में 9 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें न्यू ईरा स्कूल परोल, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, बाल स्कूल हमीरपुर, हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर, एसडी स्कूल दोसड़का, एनआईटी हमीरपुर, सेवन स्टार स्कूल बणी, टीआर डीएवी स्कूल कांगू और डीएवी स्कूल हमीरपुर में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने परीक्षार्थियों से आह्वान किया है कि वे सीबीएसई की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। वर्मा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर संबंधित सामग्री भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल सुबह 11 बजे परीक्षा पर्यवेक्षकों और सभी केंद्र अधीक्षकों की बैठक डीएवी स्कूल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें