हमीरपुर। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज 7 अप्रैल, शनिवार को दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) हमीरपुर में वर्ष 2017-18 के दसवीं व जमा दो कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। उन्होंने जिला हमीरपुर के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी वरिष्ठ व उच्च स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विद्यालय के किसी अधिकृत सदस्य के साथ लैपटॉप संबंधित प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर विद्यार्थियों सहित पहुंचना सुनिश्चि करें। विद्यार्थियों की समय पर रजिस्ट्रेशन के साथ लैपटॉप वितरण समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाया जाएगा।