फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार की अगुवाई में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, प्रदेश महासचिव केसी भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार, धर्म चंद, सुरेश कुमार, पुष्पेंद्र, जेसी राम, सीता राम, हरि राम, शारदा कौंडल, सुमन आर्य, बिमला देवी और बलदेव राज समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस सेल ने उच्चतम न्यायालय के एससी और एसटी एक्ट 1989 के खिलाफ दिए फैसले पर विरोध जताते हुए राष्ट्रपति से इस एक्ट में संशोधन की मांग की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का रवैया इस मामले में नकारात्मक रहा है। केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाई, जिसके चलते दलितों को न्याय के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें