फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौणी से कठियाणा सड़क का होगा विस्तारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत पड़ने वाली सलौणी से कठियाणा सड़क का विस्तारीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के विस्तारीकरण के लिए 4 करोड़ की डीपीआर तैयार की है। विभाग ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत राशि स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को डीपीआर भेजी है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क विस्तारीकरण का कार्य शुरू होगा। इससे क्षेत्र की तीन पंचायतों के डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। सलौणी से कठियाणा सिंगल सड़क होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

लगभग सात किलोमीटर लंबे मार्ग में सारा दिन वाहनों की आवाजाही रहती है। इस मार्ग का विस्तारीकरण होने से कठियाणा, कुलेहड़ा और करेर पंचायत के पंजारड़, कुलेहड़ा, सुलाड़ी, गोड़ी, सलाखी, कठियाणा सहित डेढ़ दर्जन गांव के लोगों को सुविधा होगी। क्षेत्र के लोगों विशनदास, सुभाष चंद, अश्वनी शर्मा, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार ने कहा कि सड़क के चौड़ा करने से बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच का कहना है कि सलौणी से कठियाणा सड़क के विस्तारीकरण के लिए डीपीआर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इसे प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें